वाराणसी में प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच जल संरक्षण जागरूकता अभियान, केंद्रीय मंत्री ने की सराहना
वाराणसी, 21 अगस्त (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “जल है तो कल है” संदेश से प्रेरणा लेते हुए वाराणसी में आराजी लाइन के शिवरामपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के बीच जल संरक्षण जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।
शिवरामपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय की जानकारी मिलने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने शनिवार को इसकी सराहना करते हुए कहा कि वाराणसी में अभियान के माध्यम से बच्चों को जल के महत्व, उसके विवेकपूर्ण उपयोग और पानी की प्रत्येक बूंद को सहेजने की आवश्यकता के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश देने वाली नोटबुक्स भी वितरित की गईं, ताकि जल बचाने की सीख केवल विद्यालय तक सीमित न रहे, बल्कि उनके दैनिक जीवन और परिवारों तक भी पहुँचे। आज की जागरूक पीढ़ी जल-सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव है।
वही, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री की सराहना से शिवरामपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकों में जोश और उत्साह का माहौल है। अध्यापकों ने जलशक्ति मंत्री को उत्साहवर्धन के लिए धन्यवाद किया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद

