लखनऊ की राजकीय आईटीआई अलीगंज में 12 मार्च को कैंपस भर्ती अभियान

WhatsApp Channel Join Now
लखनऊ की राजकीय आईटीआई अलीगंज में 12 मार्च को कैंपस भर्ती अभियान


लखनऊ, 07 मार्च (हि.स.)। युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 12 मार्च 2026 को राजकीय आईटीआई अलीगंज लखनऊ में कैंपस भर्ती अभियान आयोजित किया जाएगा। यह भर्ती अभियान डॉ. रेड्डी फाउंडेशन द्वारा नियोक्ता सैडेन विकास ग्रुप के सहयोग से वर्चुअल माध्यम से संचालित किया जाएगा।

यह जानकारी राजकीय आईटीआई अलीगंज के जनसंपर्क अधिकारी ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के माध्यम से आईटीआई पास आउट अभ्यर्थियों तथा दिव्यांग उम्मीदवारों को रोजगार एवं शिक्षुता के अवसर प्रदान किए जाएंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से युवाओं को उद्योगों से जोड़ते हुए उनके कौशल के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Share this story