ईरानी नेता खामेनेई की मौत पर वाराणसी के मुस्लिम समुदाय में शोक

WhatsApp Channel Join Now
ईरानी नेता खामेनेई की मौत पर वाराणसी के मुस्लिम समुदाय में शोक


वाराणसी, 01 मार्च (हि.स.)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर मिलने पर वाराणसी में शिया समुदाय के लाेग शाेक में हैं। मदनपुरा, जैतपुरा, रेवड़ी तालाब क्षेत्र की गलियों में ईरानी नेता की मौत काे लेकर शिया समुदाय के लोग शोक व्यक्त कर रहे हैं।

वाराणसी में मदनपुरा क्षेत्र की बड़ी मस्जिद में रविवार की सुबह पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि यह बड़े दुख का विषय है। ईरान में सर्वोच्च नेता की मौत हो गई है। इस दुखद खबर पर वे अपनी शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। खामेनेई की मौत पर एक शोक सभा आयाेजित भी होगी। उसमें भारी संख्या में लाेग उपस्थित हाेंगे। वाराणसी के अलावा लखनऊ, आजमगढ़, अलीगढ़, आगरा में भी ईरान के सर्वोच्च नेता की मौत पर शोक का माहाैल है। मुस्लिम समुदाय के लाेग और धर्मगुरुओं ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story