गोण्डा में 69 पदों पर 450 की भर्ती के वायरल पोस्ट की जांच के आदेश

WhatsApp Channel Join Now
गोण्डा में 69 पदों पर 450 की भर्ती के वायरल पोस्ट की जांच के आदेश


लखनऊ, 25 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद गोण्डा में मुख्य चिकित्साधिकारी के अधीन खाली 69 पदों के सापेक्ष 450 पदों पर अभ्यर्थियों की भर्ती किए जाने संबंधी सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट को लेकर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को प्रकरण पर गंभीर नाराजगी जताई है। उन्होंने मामले की जांच कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक को कमेटी गठित कर पूरे मामले की जांच कराने को कहा है। उन्होंने कहा कि मामला काफी गंभीर व संवेदनशील है। इस तरह की घटना से सरकार और विभाग की छवि धूमिल होती है। लिहाजा मामले की जांच कर एक सप्ताह के भीतर पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाए। वायरल पोस्ट में किए गए दावे की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए। जांच में भर्ती प्रक्रिया, स्वीकृत पदों और नियुक्तियों से संबंधित तथ्यों का परीक्षण कर तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग की छवि धूमिल करने वाले को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। रिपोर्ट में दोषी मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783159 Articles

Share this story