प्रेम में घर छोड़ भागी महिला बरामद, प्रेमी भी हिरासत में
मीरजापुर, 08 अप्रैल (हि.स.)। जिगना थाना क्षेत्र के मुराजपुर गांव से 24 मार्च को लापता हुई पांच बच्चों की मां को पुलिस ने बांदा जिले से बरामद कर लिया है। महिला अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी। पुलिस ने प्रेमी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, महिला की इंस्टाग्राम के जरिए एक युवक से जान-पहचान हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। युवक के बुलावे पर वह 24 मार्च की सुबह इलाज का बहाना बनाकर घर से निकल गई और अपने साथ दो साल के बच्चे को भी ले गई, जबकि तीन बेटियों व एक बेटे को घर पर छोड़ दिया।
महिला के पति जितेंद्र कुमार, जो मुंबई में नौकरी करते हैं, घटना की जानकारी मिलते ही गांव लौट आए थे। उन्होंने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक लवकुश शुक्ला व महिला पुलिसकर्मियों की टीम ने बांदा जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र से महिला को बरामद किया। प्रेमी को भी थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

