यूपी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के गठन की घोषणा, पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

WhatsApp Channel Join Now
यूपी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के गठन की घोषणा, पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी


फतेहपुर, 05 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार को प्रदेश भर के उद्यमियों की सहायता के लिए 'यूपी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन' के नाम से एक नये औद्योगिक संगठन के गठन की घोषण की गयी है।

जिले के औंग स्थित एक प्रतिष्ठित होटल महेश पेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा की। इस दौरान सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष के पद पर सतेंद्र सिंह, महासचिव के लिए अमित गुप्ता और कोषाध्यक्ष पद के लिए आनंद गुप्ता की नियुक्ति की गयी। संगठन के प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी अजय प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी का दायित्व आशीष सिंह को सौंपा गया।

यूपी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ही मंडल और जिला संयोजकों की नियुक्ति की गयी। प्रदेश अध्य्क्ष ने प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को मनोनीत किया। उपाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र सिंह व विनोद गुप्ता शामिल हैं।

कानपुर मंडल संयोजक आलोक मिश्रा, कानपुर नगर जिला संयोजक आशुतोष गुप्ता, कानपुर देहात जिला संयोजक प्रशांत कुमार, उन्नाव जिला संयोजक कपिल शुक्ला, बाँदा जिला संयोजक महेश सिंह का मनोनयन किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने कहा कि यूपी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सरकार की मंशा के अनुसार उद्यमियों के हित में कार्य करेगा। संगठन का लक्ष्य है कि प्रदेश भर में औद्योगिक इकईयां लगें और जमीन पर दिखें। संगठन प्रदेश के 18 मंडल और 75 जनपदों में कार्य करेगा। किसी भी उद्यमी का शोषण नहीं होगा। यूपी इंडस्ट्री एसोसिएशन एमएसएमई के लिए प्रदेश भर में कार्य करेगा।

प्रदेश महासचिव अमित गुप्ता ने कहा कि यूपी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन हर एक उद्यमी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। आने वाले दिनों में प्रदेश भर में संगठन का विस्तार किया जाएगा। प्रारंभिक स्तर पर बाँदा, कानपुर, कानपुर नगर में मंडल और जिला संयोजक नियुक्त किये गए हैं।

इस दौरान आनंद गुप्ता, अजय प्रताप सिंह, अभिजीत पटेल, रणविजय सिंह, मजहर अहमद, सतेंद्र सिंह, आलोक मिश्रा, नूर आलम, सुनील सिंह, मनोज साहू, आनंद पांडे, कपिल शुक्ला, अलविना, अमित गुप्ता, फारूक अहमद खान, महेश सिंह, प्रशांत कुशवाहा, वीरेंद्र सिंह, आशुतोष गुप्ता, विनोद गुप्ता, जियाउल्लाह, केएस तोमर, नरेंद्र कुमार, विकास पांडे, कपिल देव, ध्रुव, कृष्णा ट्रेडर्स, विकास, निर्मल शंकर गुप्ता, राधा कृष्ण राइस मिल, सौरव गुप्ता, दीपू, अनूप गुप्ता, सागर ऑटोमोबाइल्स, बांके बिहारी इंडस्ट्रीज, श्रीराम इंडस्ट्रीज, टीबीटी, ध्रुव प्लास्टर इंडस्ट्रीज, पवन सरावगी अभिषेक कुमार, रणविजय सिंह, अंकित पटेल, सहित बड़ी संख्या में उद्यमी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

Share this story