मेधावी विद्यार्थी भारत को वैश्विक स्तर पर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे : महेन्द्र पांडेय

WhatsApp Channel Join Now
मेधावी विद्यार्थी भारत को वैश्विक स्तर पर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे : महेन्द्र पांडेय


वाराणसी, 31 अक्टूबर (हि. स.)। वाराणसी में आईआईटी (बीएचयू) के 15 वें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पांडेय ने उपाधि एवं मेडल प्राप्त करने वाले सभी मेधावी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएँ दीं।

दीक्षांत समारोह में पूर्व केन्द्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पांडेय ने कहा कि गौरवशाली संस्थान की समृद्ध शैक्षणिक विरासत, नवाचार एवं अनुसंधान के क्षेत्र में हो रहे निरंतर प्रयासों को देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। परम श्रद्धेय महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के आदर्शों से प्रेरित आईआईटी (बीएचयू) आज आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। पूर्ण विश्वास है कि यहाँ से शिक्षित युवा अपनी प्रतिभा, ज्ञान, नवाचार एवं शोध के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे और भारत को वैश्विक स्तर पर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770252 Articles

Share this story