आईजीआरएस रैंकिंग में बलरामपुर पुलिस प्रदेश में अव्वल

WhatsApp Channel Join Now
आईजीआरएस रैंकिंग में बलरामपुर पुलिस प्रदेश में अव्वल


बलरामपुर, 03 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री जनसुनवाई पर्टल, मे आयें मामलों के निस्तारण में आईजीआरएस की जारी ताजा रैंकिंग में बलरामपुर पुलिस को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। जिले के सभी 14 थाने मामलों के निस्तारण में अव्वल आये हैं।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से मंगलवार को बताया गया कि शासन की ओर से संचालित जनसुनवाई पोर्टल आईजीआरएस पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण को लेकर अक्टूबर 2026 की प्रदेश स्तरीय मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट जारी की गई है। इसमें बलरामपुर पुलिस ने शिकायतों के निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।

जनपद के सभी 14 थानों को प्रथम स्थान मिला है, उनमें कोतवाली नगर, महिला थाना, ललिया, हरैया, महराजगंज तराई, तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा, जरवा, उतरौला,सादुल्लानगर, श्रीदत्तगंज, गैण्डास बुजुर्ग और रेहरा बाजार शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक ने जनशिकायतों के निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ विधिसम्मत निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल करने वाले थाना प्रभारियों तथा आईजीआरएस शाखा में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रभाकर कसौधन

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771743 Articles

Share this story