बाबा साहेब के विचारों से सामाजिक समरसता मजबूत करने का संकल्प

WhatsApp Channel Join Now
बाबा साहेब के विचारों से सामाजिक समरसता मजबूत करने का संकल्प


- भाजपा जिला कार्यालय पर संविधान गौरव दिवस पर हुई संगोष्ठी, अंबेडकर के योगदान को किया याद

मीरजापुर, 26 नवंबर (हि.स.)। बरौधा कचार स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर गुरुवार को संविधान गौरव दिवस के अवसर पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, संघर्षों और संविधान निर्माण में उनके योगदान को याद किया। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी भानु प्रताप सिंह रहे। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर देश को मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था देने में योगदान किया। उनके विचार आज भी समाज को समानता और न्याय की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने कहा कि बाबा साहेब के आदर्शों को जीवन में अपनाकर संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक समरसता को मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी है। संगोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री डॉ. स्वामीनाथ सिंह ने किया।

इस दौरान नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तर कुमार मौर्य, मनोज जायसवाल, बालेंदुमणि त्रिपाठी, आभा सिंह पटेल, हेमंत त्रिपाठी, सुनीता शर्मा, उदयभान तिवारी, रविशंकर पांडेय, आलोक सिंह, वीरेंद्र प्रताप यादव, पूनम चौरसिया, चंद्रांशु गोयल, पं. भावेश शर्मा, मनोज दुबे, अमित सिंह, शिव कुमार राय, पंकज सिंह चंदेल, वीरेंद्र कुमार मौर्य, रतन कुमार सिंह और विजय शक्ति दुबे सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783798 Articles

Share this story