(अपडेट) उप्र: पांच आईएएस और छह पीसीएस अफसरों के तबादले

WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ, 10 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार ने पांच आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें दो जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं। इनके अलावा छह पीसीएस अफसरों के भी तबादले हुए हैं।

तबादले के क्रम में जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को बहराइच का नया जिलाधिकारी बनाया है, जबकि विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग तथा प्रबंध निदेशक, यूपी डेस्को समीर को जालौन का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

झांसी नगर आयुक्त आकांक्षा राना को विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग तथा प्रबंध निदेशक, यूपी डेस्को का पदभार सौंपा गया है। बाराबंकी के मुख्य विकास अधिकारी बी. सूदन को नगर आयुक्त झांसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके अलावा पंकज वर्मा सचिव, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण को मुख्य विकास अधिकारी बाराबंकी के पद पर तैनात किया गया है।

छह पीसीएस अफसरों के तबादले

शासन ने छह पीसीएस अफसरों के भी तबादले किए हैं। इनमें सुशील प्रताप सिंह कुल सचिव भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं अपर निदेशक, संस्कृति निदेशालय को लखनऊ विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया हैं। वही, लखनऊ विकास प्राधिकरण संयुक्त सचिव रहे अतुल कुमार को कुल सचिव भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं अपर निदेशक, संस्कृति निदेशालय का कार्यभार सौंपा गया हैं। उपजिलाधिकारी बदायूं रहे राजेश कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) कानपुर नगर बनाया गया हैं।

इनके अलावा अपर जिलाधिकारी रहे संजय कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी (वि/रा) गोण्डा, से उप निदेशक (प्रशासन), युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल, नगर मजिस्ट्रेट झंसी रहे प्रमोद झा को अपर जिलाधिकारी (वि/रा) गोण्डा, और उप जिलाधिकारी कुशीनगर रहे योगेश्वर सिंह को झांसी का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story