शाहजहांपुर में लिंटर गिरने से चाचा-भतीजे की मौत, महिला घायल

WhatsApp Channel Join Now
शाहजहांपुर में लिंटर गिरने से चाचा-भतीजे की मौत, महिला घायल


शाहजहांपुर, 17 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के पुवायां थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह मकान की दीवार गिरने से लिंटर ढह गया। मलबे में दबकर चाचा-भतीजे की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुवायां थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि मुड़िया कुर्मियात गांव में सोमवार सुबह राजाराम के मकान की कच्ची दीवार पड़ोसी राजन के मकान की दीवार पर गिर गई। इसके चलते राजन का मकान ढह गया और उसमें मौजूद राजन (26), उसका दो वर्षीय भतीजा आरव तथा उसकी भाभी काजल (27) मलबे में दब गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। तीनों को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन राजन और आरव की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल काजल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमित कुमार शर्मा

Share this story