राजकीय अस्पताल के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों काे पांच दिन के अंदर कर दिया जाएगा भुगतान: सीएमओ

WhatsApp Channel Join Now
राजकीय अस्पताल के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों काे पांच दिन के अंदर कर दिया जाएगा भुगतान: सीएमओ


वाराणसी, 26 सितम्बर (हि.स.)। वाराणसी में दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल में काम करने वाले आउटसोर्सिंग कर्मचारी को छह महीने से भुगतान न मिलने पर नाराजगी दूर करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर एन.पी. सिंह ने शनिवार काे उनसे बात की है।

डॉक्टर एनपी सिंह ने बताया कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों से बातचीत हुई है और उन्हें आश्वस्त किया गया है कि पांच दिन भीतर उनके छह माह का भुगतान कर दिया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि उन्हें आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन किए जाने की सूचना मिली थी। यही कारण है कि वह बातचीत से पूरे मामले का हल निकालने में लगे और बातचीत सफल हुई है। बता दे की मुख्य चिकित्सा अधिकारी से वार्ता करने वालों में राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, रमेश राय, सतीश सेठ सहित कई प्रमुख कर्मचारी शामिल रहे।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story