संविधान के सम्मान में एकजुट हुए अधिकारी-कर्मचारी, पढ़ी उद्देश्यिका, ली शपथ

WhatsApp Channel Join Now
संविधान के सम्मान में एकजुट हुए अधिकारी-कर्मचारी, पढ़ी उद्देश्यिका, ली शपथ


- मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने दिलाई संवैधानिक मूल्यों के पालन की शपथ, सीडीओ ने 30 नवंबर तक स्वगणना पूरी करने का दिया निर्देश

मीरजापुर, 26 नवंबर (हि.स.)। संविधान दिवस पर गुरुवार को आयुक्त सभागार और विकास भवन में कार्यक्रम आयोजित कर संविधान की मूल प्रस्तावना का पाठन किया गया। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों और अधिवक्ताओं को संविधान के प्रति सम्मान, संवैधानिक मूल्यों, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के पालन की शपथ दिलाई गई।

आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों और अधिवक्ताओं को संविधान की उद्देश्यिका का पाठन कराते हुए शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन राजकुमार द्विवेदी, संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चंद्र सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी और अधिवक्ता मौजूद रहे।

वहीं, विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की मूल प्रस्तावना की शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने जनगणना के तहत स्वगणना कार्य की समीक्षा की। समीक्षा में पता चला कि अधिकांश अधिकारियों और कर्मचारियों ने अभी तक स्वगणना नहीं की है। इस पर सीडीओ ने सभी को 30 नवंबर तक शत-प्रतिशत स्वगणना पूरी कर प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कीर्ति कुमार मिश्र भी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783798 Articles

Share this story