होमगार्ड भर्ती परीक्षा में पहले दिन 4416 अभ्यार्थियों ने दी परीक्षा

WhatsApp Channel Join Now
होमगार्ड भर्ती परीक्षा में पहले दिन 4416 अभ्यार्थियों ने दी परीक्षा


बलरामपुर 25 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा में शनिवार को जनपद के छह परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई । तीन दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा के पहले दिन शनिवार को कुल 4,416 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। यह परीक्षा 25 अप्रैल से शुरू होकर 27 अप्रैल तक कुल 6 पालियों (प्रत्येक दिन 2 पाली) में आयोजित की जा रही है, जिसमें कुल 13,248 अभ्यर्थियों के सम्मिलित होंगे ।

पहले दिन निर्धारित सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुई। जनपद के जिन 6 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई, उनमें डीएवी इंटर कॉलेज भगवतीगंज, बालिका इंटर कॉलेज चौक बाजार,एमडीसी गर्ल्स इंटर कॉलेज पूरैनिया तालाब (निकट तिकोना पार्क),एमएलके पीजी कॉलेज (कला संकाय) तुलसीपुर रोड,एमएलके पीजी कॉलेज (कॉमर्स ब्लॉक)तुलसीपुर रोड,तथा एमपीपी इंटर कॉलेज वीर विनय चौक शामिल रहे।

जिलाधिकारी विपिन जैन एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने सभी संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष निगरानी रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। ड्यूटी में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए, ताकि परीक्षा सकुशल संपन्न हो सके। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रभाकर कसौधन

Share this story