उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2025: अभ्यर्थी 23 नवंबर तक देख सकेंगे अंतिम अंक

WhatsApp Channel Join Now
उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2025: अभ्यर्थी 23 नवंबर तक देख सकेंगे अंतिम अंक


लखनऊ, 24 अक्टूबर(हि.स.)। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2025 में शामिल अभ्यर्थियों के अन्तिम अंक प्राप्त करने का लिंक बोर्ड की वेबसाइट पर शनिवार काे अपलोड कर दिया गया है, जो 23 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगा। अभ्यर्थी अपना अपना अंतिम (अंक) स्कोर देख सकेंगे।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस संबंध में लिंक जारी किया है। बोर्ड ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट 2025 में सम्मिलित समस्त अभ्यर्थियों के अन्तिम अंक प्राप्त करने का लिंक बोर्ड की वेबसाइट पर 24 अक्टूबर से 23 नवंबर तक उपलब्ध रहेगा। अभ्यर्थी अपना अन्तिम अंक देखने के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन संख्या एवं जन्मतिथि अंकित कर पोर्टल पर लॉगिन कर सकेंगे। पोर्टल पर सफलतापूर्वक लॉगिन करने के उपरान्त अभ्यर्थी द्वारा क्ल्कि हेयर फॉर फाइनल स्कोर के टैब पर क्लिक करके अपने पंजीकृत ई-मेल आईडी पर अन्तिम अंक प्राप्त किया जा सकेगा।

भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी और आधिकारिक सूचना के लिए अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जा सकते हैं। यह सूचना परीक्षा नियंत्रक, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ की ओर से जारी की गई है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765912 Articles

Share this story