होली पर जबरन रंग न डालें,अफवाहों से रहे सावधान : जिलाधिकारी

WhatsApp Channel Join Now
होली पर जबरन रंग न डालें,अफवाहों से रहे सावधान : जिलाधिकारी


फर्रुखाबाद, 23 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की मौजूदगी में होली, रमज़ान एवं ईद के मद्देनज़र जिला स्तरीय शांति कमेटी की मीटिंग साेमवार काे कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिये गये कि होलिका दहन स्थल को लेकर कोई विवाद न हो। किसी भी धार्मिक स्थल पर अनावश्यक रूप से रंग न डाला जाए। किसी भी नई जगह पर होलिका दहन नहीं होगा तथा कोई भी जुलूस नए रूट से न निकाला जाए और आफवाहाें से सावधान रहें। उन्हाेंने कहा कि सभी होलिका स्थलों पर लटके बिजली के तार ठीक करा लिए जाएं और बिजली की सप्लाई निर्बाध रहे। केमिकल वाले रंगों का प्रयोग न किया जाए।

डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें। सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत के एग्जीक्यूटिव अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि होली के अवसर पर साफ-सफाई और पानी की व्यवस्था सही रहे। कैटल कैचर से आवारा पशुओं को पकड़ा जाए। इस पर अधिशासी अधिकारी ने बताया कि किसी भी समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 1533 पर संपर्क किया जा सकता है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि सभी फायर ब्रिगेड गाड़ियों की चेकिंग करा ली जाए और उनमें पर्याप्त पानी रहे। सभी उपजिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण कर लें। उन्होंने कहा कि त्योहार परंपरा के अनुसार और मर्यादा में रहकर मनाएं। पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी थाना क्षेत्रों में ई-रिक्शा के माध्यम से प्री-रिकॉर्डेड मैसेज प्रसारित किए जाएं, जिनमें बताया जाए कि जबरदस्ती किसी पर रंग न डाला जाए, त्योहार अमन-चैन से मनाएं, अफवाहों से सावधान रहें और किसी भी समस्या पर 112 नंबर पर कॉल करें। मोटरसाइकिल से हुड़दंग न किया जाए तथा तेज आवाज में डीजे न बजाया जाए।

मीटिंग में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार , नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल , उपजिलाधिकारी सदर रजनी कांत पाण्डेय , क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा मौजूदरहे l

----------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story