हाेली पर्व पर पराग का खोया बाजार में 25 फरवरी से मिलेगा

WhatsApp Channel Join Now
हाेली पर्व पर पराग का खोया बाजार में 25 फरवरी से मिलेगा


लखनऊ, 24 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में हाेली पर्व पर पराग के अधिकृत बूथों पर 25 फरवरी की सुबह से स्टीम पद्धति से तैयार पराग खोया उपलब्ध रहेगाl इनमें एक किलो पैक की कीमत 450 रुपये तथा आधा किलो पैक की कीमत 225 रुपये होगीl यह जानकारी महाप्रबंधक लखनऊ दुग्ध संघ ने दी। उन्होंने बताया कि पराग डेयरी लखनऊ ने विगत वर्ष की तरह होली के त्योहार के अवसर पर 25 फरवरी से पराग का खोया बिक्री करने का निर्णय लिया हैl

उल्लेखनीय है कि होली पर पराग खोया की मांग अत्यधिक रहती है। इसे देखते हुए पराग ने 15 टन बिक्री करने का लक्ष्य रखा है। विगत वर्ष आठ टन खोया बिक्री किया गया थाl इसके अतिरिक्त होली के अवसर पर देसी घी के रसगुल्ले, गुलाब जामुन, मिल्क केक, कलाकंद आदि अन्य भी पराग बूथों पर उपलब्ध रहेगाl

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शिव सिंह

Share this story