संगच्छध्वम परिवार के मंच से मंगल यादव की ध्वनि में गूंजेगी चैती फगुआ
वाराणसी, 15 मार्च(हि.स.)। संगच्छध्वम परिवार की ओर से सोमवार 16 मार्च को लंका स्थित श्रीनाथ जी उपवन वाटिका में स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया है। इस समारोह में ख्याति प्राप्त लोकगीत कलाकार मंगल यादव की ध्वनि में फगुआ और चैती की प्रस्तुति होगी। इस संबंध में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के सदस्य डॉ हरेंद्र राय ने रविवार को जानकारी दी।
डॉ हरेंद्र राय ने बताया कि अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं पूर्वजों के सम्मान में संगठन के पदाधिकारियों की ओर से होली मिलन की संध्या सजाई जाएगी। इसमें स्थानीय गणमान्य लोग, राजनीतिक एवं शिक्षा क्षेत्र, पत्रकार बंधु, भगिनी, मातृशक्ति और संघ के स्वयंसेवक उपस्थित रहेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद

