हाईकाेर्ट : विकसित भारत-जी राम जी 2025 के लिए लोकपाल न नियुक्त करने पर जवाब तलब

WhatsApp Channel Join Now
हाईकाेर्ट : विकसित भारत-जी राम जी 2025 के लिए लोकपाल न नियुक्त करने पर जवाब तलब


प्रयागराज, 24 नवंबर (हि.स.)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मनरेगा कानून (विकसित भारत-जी राम जी 2025) के साथ सरकारी धोखाधड़ी के आरोप को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर केंद्र व राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।

यह आदेश मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली एवं न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र की खंडपीठ ने पीयूसीएल के प्रदेश अध्यक्ष टीडी भास्कर और प्रदेश सचिव चित्तजीत मित्रा की जनहित याचिका पर दिया। याचिका के अनुसार नया एक्ट विकसित भारत-जी राम जी 2025 दिसंबर 2025 से लागू किया गया, जिसके शेड्यूल एक पैरा 29 में भ्रष्टाचार, कदाचार, अनियमितता को न रोकने के लिये तथा योजना को समयबद्व ढंग से लागू करने और उस पर निगरानी करने के लिए प्रदेश के हर जिले में लोकपाल की नियुक्ति का प्रावधान है, जो आठ महीने बीत जाने के बाद भी प्रदेश में 72 जिलों में कही भी नियुक्त नही किया गया है। उनका कहना है कि लोकपाल की नियुक्ति न होने से योजना में कई तरह की अनियमितता की खबरें आ रही हैं, जो योजना की प्रगति को प्रभावित कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / रामानंद पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782698 Articles

Share this story