उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग

WhatsApp Channel Join Now
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग


लखनऊ, 07 मार्च (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। वह शनिवार को लखनऊ से कौशाम्बी जा रहे थे। अचानक आई खराबी के कारण लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैन्डिग करनी पड़ी।

ला मार्टिनियर ग्राउंड से कौशाम्बी जाते समय केबिन में धुआं भर जाने और तकनीकी खराबी के बाद पायलट ने समझदारी दिखाते हुए अमौसी एयरपोर्ट पर लैंड किया। सभी लोग सुरक्षित हैं। उपमुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षित लैंडिंग के बाद केशव मौर्य के दूसरे हेलीकॉप्टर से कौशांबी जाने की तैयारी की जा रही है। हेलीकॉप्टर में आई खराबी की की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story