मूसलाधार बारिश से जौनपुर में जनजीवन प्रभावित, जलभराव से सड़कें डूबीं, परिषदीय विद्यालयों में रहा अवकाश

WhatsApp Channel Join Now
मूसलाधार बारिश से जौनपुर में जनजीवन प्रभावित, जलभराव से सड़कें डूबीं, परिषदीय विद्यालयों में रहा अवकाश


मूसलाधार बारिश से जौनपुर में जनजीवन प्रभावित, जलभराव से सड़कें डूबीं, परिषदीय विद्यालयों में रहा अवकाश


मूसलाधार बारिश से जौनपुर में जनजीवन प्रभावित, जलभराव से सड़कें डूबीं, परिषदीय विद्यालयों में रहा अवकाश


जौनपुर, 06 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के कई जिलाें में बुधवार रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने गुरुवार को जौनपुर में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। लगातार करीब 15 घंटे तक हुई वर्षा के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जलभराव हो गया। कई सड़कों पर पानी भर जाने से आवागमन प्रभावित रहा, जबकि प्रशासन ने एहतियातन जिले के सभी परिषदीय (बेसिक) विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया।

लगातार बारिश के चलते नगर पालिका क्षेत्र की नालियां और नाले उफान पर आ गए। कई मोहल्लों में जलनिकासी बाधित होने से पानी घरों तक पहुंच गया। शहर की अनेक सड़कों पर जलभराव के कारण गड्ढे नजर नहीं आने से दोपहिया और चारपहिया वाहनों के फंसने तथा दुर्घटनाओं की आशंका बनी रही। बारिश के बीच बिजली के खुले खंभे भी लोगों के लिए चिंता का कारण बने हुए हैं। पूर्व में विद्युत विभाग और जिला प्रशासन की ओर से बिजली के खंभों को सुरक्षित ढंग से ढकने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कई स्थानों पर खंभे अब भी खुले हैं, जिससे करंट लगने जैसी दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है।जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. के निर्देश पर खराब मौसम को देखते हुए गुरुवार को जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

लगातार हो रही बारिश के बीच प्रशासन जलनिकासी, मार्गों से अवरोध हटाने और राहत कार्यों में जुटा है, जबकि नागरिकों से भी अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने तथा सावधानी बरतने की अपील की गई है। वहीं इस मामले में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोरमा मौर्य ने बताया कि सभी नालू और नदियों की सफाई कराई जा चुकी हैं अत्यधिक बारिश के कारण सड़कों पर जल जमाव है। नगर पालिका कर्मचारी को लगाकर तत्काल सफाई कराई जा रही है । सड़कों पर गड्ढों को को भी भरने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और जिलाधिकारी को भी पत्र भेज कर अवगत कराया गया है। ये कार्य नगर पालिका परिषद का नहीं है।सड़कों को पीडब्ल्यूडी ही सही करवा सकता है।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story