बुलंदशहर में बरसात के चलते मुंडाखेड़ा गांव में गिरि दीवार, दो की मौत

WhatsApp Channel Join Now
बुलंदशहर में बरसात के चलते मुंडाखेड़ा गांव में गिरि दीवार, दो की मौत


बुलंदशहर, 09 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर खुर्जा के मुंडाखेड़ा गांव में गुरुवार काे बरसात के चलते मैदान के निकट एक दीवार भरभराकर गिर गयी। दीवार के नीचे दबने से सलीम व आजिद की मौत हो गई। उसका परिवार दीवार के सहारे टेंट लगाकर रह रहा था। हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हाे गए हैं। दो लोगों को नाजुक हालत में इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया। ग्रामीणों ने तत्काल रेस्क्यू चलाकर सभी घायलों को मलबे से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही खुर्जा सीओ, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पूरे इलाके में शोक और अफरा-तफरी का माहाैल है। क्षेत्राधिकारी खुर्जा शाेभित कुमार ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Pawan Sharma

Share this story