उत्तर प्रदेश में अति वृष्टि को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
उत्तर प्रदेश में अति वृष्टि को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश


उत्तर प्रदेश में अति वृष्टि को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश


लखनऊ, 26 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अतिवृष्टि को लेकर शासन और जिला प्रशासन के अधिकारियों को मुस्तदी के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग ने 32 जिलाें में आकस्मिक बाढ़ आने व 10 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में अतिवृष्टि को लेकर मुख्यमंत्री निर्देश दिए हैं। शनिवार को जारी बयान में कहा है कि बारिश से जनहानि, पशुहानि और आर्थिक नुकसान का समय से आकलन करें। सभी वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में उतरकर राहत-बचाव कार्य की निगरानी के निर्देश दिए हैं।

प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। अतिवृष्टि और आकाशीय बिजली से हुई क्षति का 24 घंटे में आकलन कर मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।

मुख्यमंत्री योगी ने लोगों से अपील की है कि आकाशीय बिजली व अतिवृष्टि के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। अतिवृष्टि के दौरान नदियों और जलाशयों में स्नान से बचें, विशेष सावधानी बरतें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप शुक्ला

Share this story