सेवा भारती के सहयोग से एपेक्स हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

WhatsApp Channel Join Now
सेवा भारती के सहयोग से एपेक्स हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर


वाराणसी, 19 अप्रैल (हि. स.)। वाराणसी के लोहता क्षेत्र में सेवा भारती के माधव सेवा प्रकल्प परिसर में प्रांत महामंत्री रिपुंजय सिंह की उपस्थिति में और एपेक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक जायसवाल और उनकी टीम ने निःशुल्क संचालित महामना छात्रावास में तैयारी कर रहे कक्षा 6 से 12 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया।

एपेक्स चिकित्सकीय टीम में मेडिकल ऑफिसर डॉ. पवन, ऑप्टोमेट्रिस्ट प्रिया जायसवाल एवं विक्रांत, बाल रोग नर्सिंग सहायक सिस्टर रिंकी तथा सहयोगी स्टाफ ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सभी छात्रों का वजन, रक्तचाप, ऑक्सीजन स्तर तथा नेत्र परीक्षण सहित समग्र स्वास्थ्य जांच की।

विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान करते हुए उन्हें उत्तम स्वास्थ्य बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश एवं उपयोगी सुझाव भी दिए गए। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के कुशल संचालन में एपेक्स हॉस्पिटल के प्रबंधक हेमंत सिंह और प्रशांत सिंह ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story