इलाहाबाद हाईकोर्ट से मेजर के परिवार को मिली राहत

WhatsApp Channel Join Now
इलाहाबाद हाईकोर्ट से मेजर के परिवार को मिली राहत


फर्रुखाबाद,29 नवंबर (हि.स.)। इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रयागराज के अधिवक्ता विक्रांत सिंह परिहार की प्रभावी पैरवी से दहेज प्रताड़ना के एक मामले में भारतीय सेना के मेजर अनुज सिंह और उनके पूरे परिवार को बड़ी कानूनी राहत मिली है। फर्रुखाबाद की अदालत से जारी समन आदेश को चुनौती देते हुए अधिवक्ता परिहार ने सुप्रीम कोर्ट के महत्वपूर्ण निर्णय और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के प्रावधानों को आधार बनाकर हाईकोर्ट में मजबूत पक्ष रखा। उनकी दलीलों के बाद 27 नवंबर 2026 को हाईकोर्ट ने मामले की संपूर्ण कार्यवाही पर स्थगन आदेश जारी कर दिया।

दिल्ली निवासी एवं भारतीय सेना में मेजर अनुज सिंह का विवाह 15 अप्रैल 2022 को फर्रुखाबाद निवासी मेजर एकता के साथ हुआ था। करीब सवा साल साथ रहने के बाद दोनों के बीच वैवाहिक विवाद सामने आया। इसके बाद मेजर एकता ने अपने पिता के माध्यम से 20 दिसंबर 2023 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम), फर्रुखाबाद की अदालत में पति मेजर अनुज सिंह और उनके परिजनों के खिलाफ परिवाद दाखिल किया। इसमें 50 लाख रुपये दहेज मांगने का आरोप लगाया गया।

मामले की सुनवाई के बाद सीजेएम फर्रुखाबाद ने 27 मई 2026 को मेजर अनुज सिंह सहित उनके पूरे परिवार को दहेज प्रताड़ना से संबंधित धाराओं में तलब करने का आदेश दिया। इस आदेश के खिलाफ मेजर की ओर से फतेहगढ़ के अधिवक्ता ओमवीर सिंह राठौर के माध्यम से इलाहाबाद हाईकोर्ट, प्रयागराज के अधिवक्ता विक्रांत सिंह परिहार से संपर्क किया गया। इसके बाद उन्होंने मामले के कानूनी पहलुओं का अध्ययन कर उच्च न्यायालय में चुनौती पेश की।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बनाया प्रमुख आधार

न्यायमूर्ति संजय कुमार पचौरी के समक्ष सुनवाई के दौरान अधिवक्ता विक्रांत सिंह परिहार ने सर्वोच्च न्यायालय के 19 मई 2026 के परविंदर सिंह बनाम प्रवर्तन निदेशालय (2026 SC) के निर्णय का हवाला दिया। उन्होंने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 223(1) के पहले परंतुक का उल्लेख करते हुए दलील दी कि एक जुलाई 2024 से प्रभावी इस प्रावधान के तहत अभियुक्त को समन जारी करने से पहले उसका पक्ष सुनने का अवसर दिया जाना आवश्यक है।

उन्होंने यह भी तर्क रखा कि वैवाहिक विवाद में पति के साथ उसके परिवार के सभी सदस्यों को एक साथ तलब करना उचित नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध लगाए गए आरोपों और उसकी कथित भूमिका पर अलग-अलग विचार किया जाना चाहिए। केवल पारिवारिक संबंधों के आधार पर पूरे परिवार को आपराधिक कार्यवाही में शामिल करना न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है।

27 नवंबर को हाईकोर्ट ने जारी किया स्टे

अधिवक्ता विक्रांत सिंह परिहार ने उक्त मामले में रविवार काे बताया कि उन्हाेंने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय और वैधानिक प्रावधानों के आधार पर समन आदेश की प्रक्रिया को चुनौती देते हुए अदालत में अपना पक्ष रखा। सुनवाई के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 27 नवंबर 2026 को मामले की संपूर्ण कार्यवाही पर स्थगन आदेश जारी कर दिया। इससे मेजर अनुज सिंह और उनके परिजनों को फिलहाल राहत मिल गई है।वाई के बाद ही होगा।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785289 Articles

Share this story