हाथरस में 22 वर्षीय युवक की विद्युत करंट से मौत

WhatsApp Channel Join Now
हाथरस में 22 वर्षीय युवक की विद्युत करंट से मौत


हाथरस, 12 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में सिकंद्राराऊ क्षेत्र के पुरदिलनगर में गोदाम में कार्य करते समय 22 वर्षीय युवक की विद्युत करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

नौरंगाबाद निवासी 22 वर्षीय राहिद कुरैशी अपने गोदाम में बिजली से संबंधित कार्य कर रहा था। तभी अचानक विद्युत करंट लगने से वह अचेत होकर गिर पड़ा। युवक की चीख-पुकार सुनकर गोदाम में मौजूद लोगों ने उसे तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन युवक के शव को अपने घर ले आए। कुछ ही देर में सैकड़ों लोगों की भीड़ उसके घर के बाहर एकत्र हो गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना

Share this story