हाथरस : किंदौली गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम को भेजा शव

WhatsApp Channel Join Now
हाथरस : किंदौली गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम को भेजा शव


हाथरस, 20 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस के किंदौली गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर के कमरे में मिलने से परिवार में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतका की पहचान 25 वर्षीय शबाना पत्नी यूसुफ के रूप में हुई है। शबाना मूल रूप से सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव परसोरा की रहने वाली थी। उसकी शादी वर्ष 2020 में यूसुफ के साथ हुई थी। शादी के बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया था। यूसुफ मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। यूसुफ काफी समय से अपनी पत्नी शबाना और बेटी के साथ अपनी ससुराल किंदौली गांव में रह रहा था। शुक्रवार दोपहर शबाना घर के कमरे में अचेत अवस्था में मिली। घटना की जानकारी होते ही परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विवाहिता की अचानक हुई मौत से परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780598 Articles

Share this story