हाथरस में सर्पदंश से 2 चार वर्षीय मासूम और युवती की माैत

WhatsApp Channel Join Now
हाथरस में सर्पदंश से 2 चार वर्षीय मासूम और युवती की माैत


हाथरस, 03 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में बारिश के बीच सर्पदंश की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पिछले 24 घंटे के भीतर सांप के काटने से एक चार वर्षीय मासूम और एक युवती की मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के खेरिया गांव निवासी मोहित का चार वर्षीय बेटा सूरज रात में घर पर सो रहा था। देर रात करीब एक बजे सांप ने उसे डस लिया।

परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे अन्य अस्पतालों में भी ले गए, लेकिन जान नहीं बच सकी। इसी तरह खेत पर कार्य करने के दौरान एक युवती को भी सांप ने डस लिया।परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। लगातार सामने आ रही सर्पदंश की घटनाओं के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने लोगों से बारिश के मौसम में विशेष सावधानी बरतने, घरों और खेतों के आसपास साफ-सफाई रखने तथा सर्पदंश की स्थिति में बिना देर किए मरीज को निकटतम अस्पताल पहुंचाने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना

Share this story