हाथरस में वरिष्ठ अधिवक्ता शशिकांत बधौतिया का निधन

WhatsApp Channel Join Now
हाथरस में वरिष्ठ अधिवक्ता शशिकांत बधौतिया का निधन


हाथरस, 26 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस की पीली कोठी निवासी कस्बे के वरिष्ठ अधिवक्ता शशिकांत बधौतिया का रविवार तड़के निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई।

परिवारीजनों के अनुसार शशिकांत बधौतिया लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्होंने रविवार सुबह अपने पीली कोठी स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। वरिष्ठ अधिवक्ता शशिकांत बधौतिया समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में जरूरतमंदों को निशुल्क न्याय दिलाने का सराहनीय कार्य किया। वे हमेशा गरीब और असहाय लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य लोग उनके मौहल्ला चावणवाला स्थित आवास पर पहुंचे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय श्मशान घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ किया गया।--------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना

Share this story