हाथरस : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

WhatsApp Channel Join Now
हाथरस : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर


हाथरस, 18 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के सिथरौली गांव के पास रविवार सुबह सड़क हादसे में 32 वर्षीय बाइक सवार राहुल कुमार की मौत हो गई। वह नया बास, शाहपुर कलां गांव का निवासी था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

राहुल कुमार जयपुर में अपनी बीमार बहन को देखकर घर लौट रहा था। रविवार सुबह हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद वह बाइक से अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 6:30 बजे खेड़ा चतुर्भुज और सिथरौली के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762907 Articles

Share this story