हाईवे पर भीषण सड़क हादसा; अनियंत्रित बाइक डिवाइडर व पोल से टकराई, 25 वर्षीय युवक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
हाईवे पर भीषण सड़क हादसा; अनियंत्रित बाइक डिवाइडर व पोल से टकराई, 25 वर्षीय युवक की मौत


हाथरस, 23 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र में एटा-अलीगढ़ हाईवे स्थित मंडी समिति के पास गुरुवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। ओवरब्रिज पर एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर और बिजली के पोल से टकरा गई, जिससे 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक का सिर सीधे पोल से टकराया और अत्यधिक रक्तस्राव होने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सुबह करीब साढ़े सात बजे राहगीरों ने युवक को सड़क पर लहूलुहान पड़ा देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही सिकंदराराऊ पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतक की पहचान और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना

Share this story