हाथरस : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत मरीजों को वितरित की गईं पोषण किट

WhatsApp Channel Join Now
हाथरस : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत मरीजों को वितरित की गईं पोषण किट


हाथरस, 25 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में वृहद पोषण आहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में समाज कल्याण एवं शांति संगठन (स्वापो) द्वारा उपचाररत 50 टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की गईं। पोषण किट में मूंगफली, भुना चना, गुड़, गजक, सोयाबीन बड़ी, दाल, दलिया तथा न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट सहित पौष्टिक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई।

जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि जनपद में अब तक 1810 टीबी मरीज पंजीकृत हैं, जिनमें से 1342 मरीजों को पोषण पोटली उपलब्ध कराई जा चुकी है। कार्यक्रम में स्वापो संस्था के पदाधिकारियों ने भी सहभागिता निभाई, जबकि सीएमओ ने टीबी मुक्त भारत अभियान में सामाजिक संगठनों से आगे आने की अपील की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना

Share this story