हाथरस : कांवड़ यात्रा की तैयारियां पूरी, सांसद अनूप प्रधान की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

WhatsApp Channel Join Now
हाथरस : कांवड़ यात्रा की तैयारियां पूरी, सांसद अनूप प्रधान की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न


हाथरस, 25 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार को सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात एवं मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की।

जिलाधिकारी अतुल वत्स ने बताया कि जनपद के अलीगढ़-आगरा और कासगंज-मथुरा मार्गों पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। इस वर्ष 32 कांवड़ सेवा शिविरों को अनुमति दी गई है। मार्गों पर हाईमास्ट लाइट, सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम, स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती, एंबुलेंस, पेयजल और स्वच्छता की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए जोन और सेक्टरवार पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना

Share this story