हाथरस : नायब तहसीलदार की मौजूदगी में जेसीबी से हटाया अवैध कब्जा

WhatsApp Channel Join Now
हाथरस : नायब तहसीलदार की मौजूदगी में जेसीबी से हटाया अवैध कब्जा


दो दिन का अल्टीमेटम बेअसर, नायब तहसीलदार की मौजूदगी में जेसीबी से हटाया अवैध कब्जा सादाबाद। तहसील क्षेत्र के

हाथरस, 09 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में सादाबाद तहसील क्षेत्र अंतर्गत सहपऊ ब्लॉक के गांव तामसी में अवैध कब्जे के खिलाफ बुधवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। यहां प्रशासन ने कब्जेदारों को दो दिन का अल्टीमेटम देकर अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन समय सीमा पूरी होने के बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया। इसके बाद बुधवार को प्रशासन ने जेसीबी मशीन की मदद से अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।

कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार प्रतीक्षा कटारा स्वयं मौके पर मौजूद रहीं। उनकी मौजूदगी में टीम ने जेसीबी से कब्जा हटवाया। प्रशासन की टीम के साथ भारी पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा, जिससे कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

जेसीबी के पहुंचते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी अथवा सार्वजनिक भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निर्धारित समय में कब्जा नहीं हटाने पर प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए भूमि को कब्जामुक्त कराया।

प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कब्जादारों में हड़कंप मच गया। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चा की।

नायब तहसीलदार प्रतीक्षा कटारा ने लोगों से अपील की कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना

Share this story