जिला अस्पताल में अब होगी ऑक्सीजन सिलेंडरों की रिफिलिंग, पीएसए प्लांट में लगाया गया बूस्टर पंप

WhatsApp Channel Join Now
जिला अस्पताल में अब होगी ऑक्सीजन सिलेंडरों की रिफिलिंग, पीएसए प्लांट में लगाया गया बूस्टर पंप


हाथरस, 13 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के बांगला संयुक्त जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षकडॉ. सूर्य प्रकाश के नेतृत्व में अस्पताल परिसर स्थित पीएसए ऑक्सीजन प्लांटमें बूस्टर पंप का सफलतापूर्वक इंस्टॉलेशन किया गया।

बूस्टर पंप की स्थापना के बाद मौके पर ही ऑक्सीजन सिलेंडर की रिफिलिंग कर परीक्षण किया गया, जो पूरी तरह सफल रहा। इस नई व्यवस्था के शुरू होने से अब जिला अस्पताल को ऑक्सीजन सिलेंडर भरवाने के लिए बाहरी संस्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।अस्पताल में ही जरूरत के अनुसार ऑक्सीजन सिलेंडरों की रिफिलिंग की जा सकेगी, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सूर्य प्रकाश ने इस कार्य में सहयोग करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने पीएसए ऑक्सीजन प्लांट के नियमित संचालन और बेहतर रखरखाव के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना

Share this story