हाथरस में झोलाछाप क्लीनिकों, पैथोलॉजी सेंटरों और डिलीवरी सेंटरों की जांच, कई संचालकाें काे नाेटिस

WhatsApp Channel Join Now
हाथरस में झोलाछाप क्लीनिकों, पैथोलॉजी सेंटरों और डिलीवरी सेंटरों की जांच, कई संचालकाें काे नाेटिस


हाथरस, 07 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वेद प्रकाश के निर्देश पर मंगलवार काे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हसायन, सासनी और सहपऊ क्षेत्र में संचालित झोलाछाप क्लीनिकों, पैथोलॉजी सेंटरों और डिलीवरी सेंटरों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों पर आवश्यक चिकित्सकीय अभिलेख और पंजीकरण प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं मिले, जिसके चलते नोटिस जारी किए गए। वहीं कई क्लीनिकों को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया।

टीम ने शिव शक्ति क्लीनिक, डॉ. गौतम क्लीनिक, डॉ. कांती प्रसाद क्लीनिक, ड्रीम्स केयर पैथोलॉजी, माणिकपुर और सहपऊ में संचालित चिकित्सकीय प्रतिष्ठानों सहित कई स्थानों पर कार्रवाई की। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि बिना वैध पंजीकरण के चिकित्सकीय कार्य करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना

Share this story