बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर कल सादाबाद में, कार्यकर्ता सम्मेलन को करेंगे संबोधित

WhatsApp Channel Join Now
बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर कल सादाबाद में, कार्यकर्ता सम्मेलन को करेंगे संबोधित


हाथरस, 09 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस के सादाबाद में बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद 10 अगस्त को कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कूपा रोड स्थित उत्सव गार्डन में दोपहर 11 बजे से होने वाले सम्मेलन को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस, प्रशासन ने भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

रविवार काे बसपा के पूर्व सांसद मुनकाद अली ने कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उनके साथ बसपा जिलाध्यक्ष राज कपूर, सादाबाद विधानसभा क्षेत्र प्रभारी डॉ. अविन शर्मा समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना

Share this story