किसान नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, जेवर एयरपोर्ट से 50 किमी दूरी तक टोल टैक्स माफ करने की मांग

WhatsApp Channel Join Now
किसान नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, जेवर एयरपोर्ट से 50 किमी दूरी तक टोल टैक्स माफ करने की मांग


-भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

हाथरस, 15 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के पदाधिकारियों ने सोमवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी मनीष चौधरी को सौंपा। लंबित किसान समस्याओं का शीघ्र समाधान की मांग करते हुए चेतावनी भी दी कि यदि मांगों की अनदेखी की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

नेताओं ने ज्ञापन में कहा है कि एक्सप्रेस-वे बनने के बाद पुराने संपर्क मार्ग प्रभावित हो गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन के लिए महंगा टोल टैक्स देना पड़ता है। किसानों ने मांग की है कि अन्य राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों की तरह स्थानीय लोगों के लिए वैकल्पिक निशुल्क मार्ग उपलब्ध कराया जाना चाहिए। ज्ञापन में वर्ष 2008 के समझौते के अनुसार प्रभावित किसानों को आवासीय प्लॉट और अतिरिक्त मुआवजा शीघ्र उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। इसके अतिरिक्त, जेवर टोल प्लाजा के प्रबंधक पर किसान संगठनों के प्रति कथित अमर्यादित टिप्पणी करने वाले पर खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। किसान नेताओं ने प्रस्तावित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 50 किलोमीटर तक टोल टैक्स समाप्त करने की मांग की। उन्होंने जेवर टोल रैंप को तत्काल बंद करने की मांग भी उठाई। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला उपाध्यक्ष महेश गुप्ता, विशंभर दयाल, विनोद कुमार, लोकेश त्यागी, भूपेंद्र चौधरी, ललित सिसोदिया, सुशील कुमार, दाऊदयाल अग्रवाल, श्यामवीर, शंकर, मुन्नालाल, प्रशांत त्यागी, युवराज शर्मा, लखन चौधरी, मयंक चौधरी, मानु चौधरी सहित अनेक किसान मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना

Share this story