हाथरस पुलिस ने दो चाेर किये गिरफ्तार, बाइक भी बरामद

WhatsApp Channel Join Now
हाथरस पुलिस ने दो चाेर किये गिरफ्तार, बाइक भी बरामद


हाथरस, 18 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस की थाना हाथरस गेट पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम दो आरोपिताें को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद बाइक का पंजीकरण नंबर यूपी 15 डीयू 4806 बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपिताें की पहचान अजीत पुत्र राजन सिंह निवासी कुंवरपुर नगला बांस, थाना चंदपा, जनपद हाथरस तथा इंद्र कुमार पुत्र जवाहर लाल निवासी तुगलकाबाद एक्सटेंशन, थाना कालकाजी, नई दिल्ली के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपिताें ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उन्होंने मिलकर मेरठ जनपद से मोटरसाइकिल चोरी की थी। वे बाइक को बेचकर मिलने वाले पैसों से अपने शौक पूरे करना चाहते थे। इस मामले में थाना हाथरस गेट पर मुकदमा संख्या 420/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस आरोपिताें से पूछताछ कर आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763221 Articles

Share this story