हरिशंकर बने विहिप के जिलाध्यक्ष, ज्ञानेंद्र को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

WhatsApp Channel Join Now
हरिशंकर बने विहिप के जिलाध्यक्ष, ज्ञानेंद्र को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी


मीरजापुर, 17 अगस्त (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत की दो दिवसीय बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर मंथन किया गया। बैठक के दौरान संगठनात्मक फेरबदल करते हुए कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

संगठन की ओर से हरिशंकर मिश्रा को विश्व हिंदू परिषद मीरजापुर का जिलाध्यक्ष बनाया गया, वहीं ज्ञानेंद्र सिंह को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा महेश चंद्र त्रिपाठी को जिला सह मंत्री, अशोक सिंह को बजरंग दल विंध्याचल विभाग सहसंयोजक, चंद्र प्रकाश शर्मा को जिला संयोजक और माधव पांडेय को जिला सहसंयोजक का दायित्व सौंपा गया।

बैठक में पदाधिकारियों से संगठन के निर्धारित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा समाज के बीच संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत करने का आह्वान किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की ओर से मिली जिम्मेदारियों का निष्ठा और सक्रियता के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।

कार्यकर्ताओं ने नए दायित्व प्राप्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और आगामी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने में सहयोग का भरोसा दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story