हर घर तिरंगा यात्रा में तीन सौ समूह की महिलाओं ने लिया हिस्सा

WhatsApp Channel Join Now
हर घर तिरंगा यात्रा में तीन सौ समूह की महिलाओं ने लिया हिस्सा


फर्रुखाबाद,14 अगस्त (हि. स.)। जिले में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका के अंतर्गत संचालित अभिमान प्रेरणा संकुल समिति ढिलावल एवं आकाश प्रेरणा संकुल समिति चांदपुर , विकास खंड बढ़पुर के द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें लगभग 300 समूह की महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

यह यात्रा पंडा बाग़ से प्रारंभ होकर स्वराज कुटीर फर्रुखाबाद पर समाप्त हुई । इस यात्रा में ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला मिशन प्रबंधक अवनीश कुमार एवं डॉ. महेंद्र कुमार नामदेव , आकाश सीएलएफ अध्यक्ष गुंजन सिंह , एवं अभिमान सीएलएफ अध्यक्ष श्रद्धा दुबे , आजीविका मिशन के रिसोर्स पर्सन सुरेंद्र कुमार पाण्डेय एवं समूह की महिलाओं का प्रतिभाग किया गया । यात्रा का जगह जगह लोगों के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया । यात्रा के दौरान महिलाओं के द्वारा भारत माता देश भक्ति एवं समूह से जुड़ने के फायदे संबंधी नारे लगाए गए ।

---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story