मीरजापुर : तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, मिष्ठान बांटकर मनाया जश्न

WhatsApp Channel Join Now
मीरजापुर : तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, मिष्ठान बांटकर मनाया जश्न

मीरजापुर : तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, मिष्ठान बांटकर मनाया जश्न

मीरजापुर, 04 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल, असम व पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत पर सोमवार को

मीरजापुर जनपद में पार्टी कार्यालय में जश्न मनाया गया। जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और विकास कार्यों पर जनता की मुहर है। उन्होंने इसे जनता के विश्वास की जीत बताया।

कार्यक्रम में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्या सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को बधाई देकर उत्साह व्यक्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story