ट्रेन की चपेट में आई महिला को जीआरपी जवान ने बचाया, डीजी ने किया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
ट्रेन की चपेट में आई महिला को जीआरपी जवान ने बचाया, डीजी ने किया सम्मानित


ट्रेन की चपेट में आई महिला को जीआरपी जवान ने बचाया, डीजी ने किया सम्मानित


- क्षिप्रा एक्सप्रेस में चढ़ते समय फिसला था महिला का पैर, प्रदीप कुमार को मिला प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार

मीरजापुर, 17 नवंबर (हि.स.)। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आई महिला यात्री की जान बचाने वाले जीआरपी के जवान प्रदीप कुमार को पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी. ने प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मंगलवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने जवान के साहस, सूझबूझ और मानवीय कार्य की सराहना की।

घटना 11 नवंबर 2026 की है। मीरजापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर क्षिप्रा एक्सप्रेस (22911) में चढ़ते समय एक महिला यात्री का पैर फिसल गया। वह ट्रेन की चपेट में आ गई। इसी दौरान मौके पर मौजूद ट्रेन एस्कॉर्ट में तैनात कांस्टेबल प्रदीप कुमार ने तत्परता दिखाते हुए महिला को तत्काल खींचकर बाहर निकाल लिया। इससे उसकी जान बच गई।

जवान की इस बहादुरी और मानवीय पहल की स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने भी सराहना की थी। पुलिस महानिदेशक रेलवे ने ड्यूटी के दौरान साहस और सूझबूझ का परिचय देने वाले पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778920 Articles

Share this story