काशी क्षेत्र के महामंत्री विद्याधर तिवारी का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

WhatsApp Channel Join Now
काशी क्षेत्र के महामंत्री विद्याधर तिवारी का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह


मीरजापुर, 08 सितंबर (हि.स.)। भाजपा काशी क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री विद्याधर तिवारी का मंगलवार को भाजपा नगर मंडल पश्चिमी के कार्यकर्ताओं ने लालडिग्गी चौराहे पर जोरदार स्वागत किया। नगर अध्यक्ष पश्चिमी नितिन विश्वकर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।

स्वागत के बाद विद्याधर तिवारी ने लालडिग्गी स्थित जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, जिला कोषाध्यक्ष चंद्राश गोयल, पूर्व जिला महामंत्री आशुकांत चुनाहे समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story