मीरजापुर में ‘भव्य स्वागत’ की तैयारी: बुधवार काे हाेगा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला दौरा

WhatsApp Channel Join Now
मीरजापुर में ‘भव्य स्वागत’ की तैयारी: बुधवार काे हाेगा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला दौरा


मीरजापुर में ‘भव्य स्वागत’ की तैयारी: बुधवार काे हाेगा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला दौरा


मीरजापुर, 28 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष लालबहादुर सरोज की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला पदाधिकारियों की बैठक आयोजित कर 29 अप्रैल को प्रस्तावित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रथम मीरजापुर आगमन की तैयारियों की समीक्षा की गई।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबह 06 बजे मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन-पूजन करेंगे। उनके स्वागत के लिए पुरजागीर चौराहा, नटवा तिराहा और अटल चौक सहित विभिन्न स्थानों पर व्यापक तैयारियां की गई हैं।

पुरजागीर चौराहे पर चुनार विधायक अनुराग सिंह और विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह के साथ कई मंडलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। वहीं नटवा तिराहे पर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल और नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

अटल चौक पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली और मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्या के नेतृत्व में विभिन्न मोर्चों और मंडलों के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।

बैठक में विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story