जौनपुर में ग्राम रोजगार सेवकों का प्रदर्शन, तीन दिसंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनी

WhatsApp Channel Join Now
जौनपुर में ग्राम रोजगार सेवकों का प्रदर्शन, तीन दिसंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनी


जौनपुर में ग्राम रोजगार सेवकों का प्रदर्शन, तीन दिसंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनी


जौनपुर , 27 नवंबर (हि.स.)। यूपी के जौनपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष डीपी शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ों रोजगार सेवकों ने प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट स्वेता गुप्ता को सौंपा। जिलाध्यक्ष डीपी शुक्ला ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमारी मांगें पूरी नहीं होती है तो 3 दिसंबर को हम लोग विधानसभा का घेराव करेगे। उन्होंने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक पिछले 20 साल से ग्राम पंचायतों में काम कर रहे हैं। वे सरकार की ओर से दिए गए काम करते हैं और मनरेगा, वीजी राम जी के तहत गांवों में मजदूरों को रोजगार दिलाते हैं।

ग्राम रोजगार सेवकों का मानदेय कम से कम 24 हजार रुपए करने और भुगतान के लिए अलग बजट रखने की मांग की है। साथ ही, सेवकों और उनके परिवारों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने और एचआर पॉलिसी लागू करने को कहा है। पत्र में ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम विकास विभाग के सभी काम जॉब चार्ट में जोड़ने और पद का नाम ‘ग्राम विकास सहायक’ करने की मांग भी रखी गई है। इस मौके पर तेज प्रताप सिंह, ठा. बृजेश सिंह, डॉ. श्याम शंकर मिश्र, रचित कपूर, विमल दूबे, पुष्पा गौतम, जम्पकाश शुक्ला, जम्त शुक्ला, दीन दयाल यादव, निशा नाथ आदि लोग रहे।----------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783994 Articles

Share this story