गोरखपुर : गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी 307 मतों से जीते

WhatsApp Channel Join Now
गोरखपुर : गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी 307 मतों से जीते


गोरखपुर : गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी 307 मतों से जीते


गोरखपुर, 28 अक्टूबर (हि.स.)। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने 307 मतों से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 14,887 मत मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव को 14,580 मत प्राप्त हुए। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी तीसरे स्थान पर रहे।

करीब 35 घंटे तक चली मतगणना के बाद बुधवार को रिटर्निंग ऑफिसर एवं मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। 27 अक्टूबर को सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी सहित प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मुस्तैद रहे। द्वितीय वरीयता के मतों की गणना के कारण परिणाम आने में करीब 35 घंटे लगे। मतगणना पूरी होने के बाद मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह ने परिणाम की घोषणा की और भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी काे जीत का प्रमाणपत्र दिया।

पुरानी पेंशन राष्ट्रीय मुद्दा- त्रिपाठी

जीत के बाद ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने पुरानी पेंशन को राष्ट्रीय मुद्दा बताते हुए कहा कि इस पर राष्ट्रीय नेतृत्व निर्णय लेगा। उन्होंने शिक्षकों के हितों के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही। दूसरी ओर, पराजित प्रत्याशी राजीव यादव ने मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उन्हें हराया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768476 Articles

Share this story