योगी सरकार 30 अप्रैल को बुलाएगी विधान मंडल का विशेष सत्र, राज्यपाल को भेजा प्रस्ताव

WhatsApp Channel Join Now
योगी सरकार 30 अप्रैल को बुलाएगी विधान मंडल का विशेष सत्र, राज्यपाल को भेजा प्रस्ताव


योगी सरकार 30 अप्रैल को बुलाएगी विधान मंडल का विशेष सत्र, राज्यपाल को भेजा प्रस्ताव


लखनऊ, 20 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार 30 अप्रैल को यूपी विधान मंडल का विशेष सत्र बुलाय गया है। इस विशेष सत्र में महिला आरक्षण को लेकर चर्चा की जाएगी। रविवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के जरिए इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।

उत्तर प्रदेश सरकार महिला आरक्षण पर विशेष चर्चा करेगी। सरकार ने विधान मंडल का विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लिया है। कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के माध्यम से निर्णय के बाद सरकार ने यह प्रस्ताव उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के पास भेज दिया है। राज्यपाल की सहमति मिलने के बाद 30 अप्रैल से यह विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। सरकार इस सत्र में महिला आरक्षण पर अपनी स्थिति स्पष्ट करेगी। साथ ही विपक्षी दलों को घेरने की कोशिश करेगी।

उल्लेखनीय है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार संसद में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी है। इस असफलता के बाद भारतीय जनता पार्टी

(भाजपा) और उसकी सरकारें विपक्ष पर मुखर हुई हैं। भाजपा सरकारें विपक्षी दलों को महिला आरक्षण विधेयक पास न होने के लिए जिम्मेदार ठहरा रही हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप शुक्ला

Share this story