उप्र की राज्यपाल ने तेलंगाना राज्य के स्थापना दिवस की दी हार्दिक शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
उप्र की राज्यपाल ने तेलंगाना राज्य के स्थापना दिवस की दी हार्दिक शुभकामनाएं


लखनऊ, 01 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने तेलंगाना राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर तेलंगाना राज्य के नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

राज्यपाल ने सोमवार को अपने बधाई संदेश में कहा कि तेलंगाना राज्य अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक गौरव और तीव्र विकास के लिए देशभर में विशिष्ट पहचान रखता है।

उन्होंने कामना की कि तेलंगाना राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे, वहां के नागरिकों का जीवन सुख, समृद्धि एवं शांति से परिपूर्ण हो तथा राज्य अपने विकास के नए आयाम स्थापित करते हुए राष्ट्र की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान देता रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Share this story