राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रक्षाबंधन पर्व की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रक्षाबंधन पर्व की दी बधाई एवं शुभकामनाएं


लखनऊ, 27अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेश एवं देशवासियों को पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल ने अपने शुभकामना संदेश में गुरुवार को कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्रेम, स्नेह, विश्वास और आपसी समर्पण का पवित्र पर्व है। यह पर्व पारिवारिक एवं सामाजिक संबंधों को सुदृढ़ करने के साथ-साथ परस्पर सम्मान, सहयोग और सौहार्द की भावना को बढ़ावा देता है।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति में नारी सम्मान और पारिवारिक मूल्यों की सुदृढ़ परंपरा का प्रतीक है। यह अवसर हमें महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति अपने संकल्प को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव की भावना को और मजबूत करते हुए प्रदेश के विकास में सहभागिता का संकल्प लेने का आह्वान किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Share this story